सुरीली आवाज में कार्तिक मल्होत्रा ने हासिल किया अयोध्या आइडल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अयोध्या महोत्सव 2019 में कार्तिक मल्होत्रा ने “ अयोध्या आयडल “ का खिताब जीत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि अमल गुप्ता और महोत्सव अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने अयोध्या आयडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
जे.बी.अकादमी के छात्र कार्तिक का बचपन से ही संगीत में रुझान रहा है।अपने गुरु और पिता संगीतकार अनिल मल्होत्रा से संगीत की शिक्षा प्राप्त कर इस खिताब को हासिल किया। स्काउट संस्था के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक अनूप मल्होत्रा के भतीजे कार्तिक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कड़ी से कड़ी मेहनत कर रहे है। अयोध्या आयडल की ट्रॉफी प्राप्त करने पर म्यूजिक वर्ल्ड की निदेशक स्वाती मल्होत्रा, कवियत्री डॉ. स्वदेश मल्होत्रा, डॉ वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अशोक तिवारी, ऋचा बसाक,सपना फाउंडेशन की कार्यक्रमधिकारी ज्योति मल्होत्रा, बृज मोहन तिवारी,अनुराग वैश्य, विवेक जैन, अनुज भज्जा,आशीष महेन्द्रा आदि ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

इसे भी पढ़े  प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद प्रेमी ने स्वयं को किया शूट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya