कमलेश यादव ने थामा कांग्रेस का दामन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मनोहर लाल इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक अवधपुरी कॉलोनी केशव धाम निवासी कमलेश यादव ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री श्री यादव को कांग्रेस का झंडा पकड़ा कर सदस्यता ग्रहण कराया ,श्री खत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया जिसकी प्रेरणा से कमलेश यादव कांग्रेस में शामिल हुए। श्री खत्री ने कहा जब एक बुद्धिजीवी व्यक्ति किसी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करता है तो वह पार्टी की संपूर्ण नीतियों को अंगीकार कर समाज में नई चेतना जागृत करता है ,श्री खत्री ने जोर देकर कहा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे प्रमुख समाज सेवी, एवं बुद्धिजीवियों से एक बात साबित होती है कि आम जनता कांग्रेस को नीतियों के साथ है और देश में कांग्रेस की सरकार लाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों मे प्रदेश सचिव राजेंर्द् प्रताप सिंह ,एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, एसपी चौबे ,जिला कांग्रेस महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव ,रामकुमार ओझाा, वेद सिंह कमल ,धर्मेंर्द्र सिंह फास्टर ,दीनानाथ पांडे आदि प्रमुख लोक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya