के.टी. पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। के.टी पब्लिक स्कूल में शिक्षण़ेत्तर कार्यक्रमों की श्रृंखला में जूनियर स्तर पर अन्तरसदनीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जो नर्सरी से कक्षा पांच के विद्यार्थियों के बीच खेला गया। कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों ने कबड्डी में हिस्सा लिया और फाइनल मैच जवाहर व लक्ष्मीबाई सदन के बीच खेला गया जिसमें लक्ष्मीबाई सदन विजेता रहा।
कक्षा तीन,चार व पांच के विद्यार्थियों ने खोखो में हिस्सा लिया जिसमे लक्ष्मीबाई सदन ने विजय हासिल किया। कक्षा तीन व पांच के विद्यार्थियों ने क्रिकेट में भाग लिया और फाइनल मैच जवाहर व लक्ष्मीबाई सदन के बीच खेला गया जिसमें लक्ष्मीबाई सदन विजयी रहा। तत्पश्चात संस्था के प्रबंधक डा एच बी सिंह व स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम सिंह ने खेल में प्रतिभागी बच्चों को पुरुस्कार वितरित कर पुरुस्कृत किया तथा विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर प्रतियोगिता का समापन किया।

इसे भी पढ़े  हनुमानगढ़ी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला मुख्य आरक्षी को हृदयाघात
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya