Breaking News

जेसीरेट विंग ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाओं के लिए एक नई थीम है प्रेस फॉर प्रोग्रेस : नीलम

अयोध्या। जेसीरेट विंग द्वारा कृष्णा पैलेस में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस क्रार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय साथ में के0टी0पब्लिक प्रिंसिपल पूनम सिंह और डॉ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डा0 तुहिना वर्मा डिपार्टमेन्ट ऑफ माइक्रो बायोलॉजी और एसोसिएट प्रोफेसर डा0 नीलम यादव डिपार्टमेन्ट ऑफ बायोकमेस्ट्री मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलन व मार्ल्यापण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। जेसीरेट चेयर पर्सन नीलम केसरवानी ने प्रियंका पाण्डेय को बुके देकर सम्मानित किया जेसीरेट सेकेट्री सिवानी कंसल ने तुहिना मेम को बुके देकर सम्मानित किया और जेसीरेट सदस्य निधि उप्पल ने पूनम सिंह को बुके देकर सम्मानित किया साथ ही आई0पी0पी0 जेसीरेट अमृता अग्रवाल ने नीलम यादव को बुके देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रियंका पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर दिन महिलाओं के लिए महिला दिवस है किसी एक दिन को हर महिला को इस रूप में मनाना चाहिए और कहा कि महिला दिवस लगभग सभी विकसित और विकासशील देशों में मनाया जाता है यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक तरक्की दिलाने दिलाने के साथ ही उन महिलाओं को याद करने का दिन है जिन्होंने ने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयास किया। पूनम सिंह ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समानता के लिए आवाज उठाना है। इस दिन उन महिलाओं के कार्या को याद किया जाता है। जो किसी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं भारत में भी महिला दिवस व्यापक रूप से मनाया जाने लगा है। देश में इन दिनों समाज में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है और समारोह आयोजित किया जाता है। तुहिना वर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए काम कर रही कई संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है समाज, राजनीति, संगीत, फिल्म, साहित्य, शिक्षा क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। नीलम यादव ने कहा कि 8 मार्च को मनाये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया भर की महिलाएं देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक, भेदभाव से एक जुट होकर इस दिन को मनाती है। जेसीरेट चेयर पर्सन ने कहा कि इस साल अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक थीम निश्चित की जाती है। इस साल की थीम ‘‘प्रेस फार प्रोग्रेस’’ है। इस का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके बाद जेसीलेट बच्चों ने सोल्जर्स बन कर इस कार्यक्रम में मन मोह लिया। उसके बाद सभी बच्चों को सार्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया गया। जेसीरेट चेयर पर्सन नीलम केसरवानी ने सभी अतिथियों के साथ एक केक काटकर महिलाओं को सम्मान दिया। जेसीरेट सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथियों को शॉल, रामनामी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद पूजा अग्रवाल, निधि उत्पल, अनीता केसरवानी, चांदनी केसरवानी, अंसुल रस्तोगी, गीत हिमानी, आई0पी0पी0 रश्मि अग्रवाल, आकृति अग्रवाल, मेघा सिंघल, कोमल अग्रवाल, स्प्रेहा आहूजा, मनीषा गोयल, सोनल रस्तोगी, नेहा अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  सहकारी गन्ना विकास समिति मसौधा के सात डेलीगेट ने दिया इस्तीफा

Leave your vote

About Next Khabar Team

Check Also

अवध विवि की गठित समितियों ने दीपोत्सव के कार्यो में लाई तेजी

-मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अवध विवि दीपोत्सव में तोड़ेंगा पिछला रिकार्ड अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.