The news is by your side.

लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर हुई रन फॉर यूनिटी

भाजपाईयों ने दौड़ लगाकर दिया एकता का संदेश

फैजाबाद। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गांधी पार्क से रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। एकता दौड़ का समापन शहीद चैक पर किया गया। गांधी पार्क में क्षेत्रीय मंत्री अजीत सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्पांजलि के बाद दौड़ की शुरुवात हुई। जिसका शहीद चैक में समापन किया गया। दौड़ में आगे रथ चल रहा था। जिसमें बज रहे गीत परिवेश में देशप्रेम की भावना फैला रहे थे। हजारों की संख्या में गांधी पार्क से चैक तक दौड़ लगाकर लोगो ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता सूत्र में बांधा था। देश की अखण्डता व एकता के लिए उन्हें सदा याद किया जायेगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत की एकता के प्रतीक है। उनकी राजनैतिक कुशाग्रता, अतुलनीय उत्साह, दूरदृष्टि के कारण आज भारत एकता के सूत्र में बंधा है। सरदार पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा देश की एकता के प्रतीक के रुप में मौजूद है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अगर सरदार बल्लभ भाई पटेल न होते तो देश कई भागों में विभक्त होता। सरदार पटेल की प्रतिमा सवा सौ करोड़ देशवासियों के सम्मान का प्रतीक है। अयोध्या महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि देश के शिल्पकारों के द्वारा निर्मित सरदार पटेल की गौरवशाली प्रतिमा पूरे देश को अखण्डता व एकता का संदेश दे रही है। हमे अपने देश व समाज के प्रति जिम्मेदारियों का वहन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मोर्चा के महानगर प्रभारी हरीश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, रन फार यूनिटी के संयोजक डा कनक बिहारी पाठक, अशोका द्विवेदी, शक्ति सिंह, रमेश दास, मालती चैहान, स्मृता तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, आदित्य नारायन मिश्रा, वैश्य विनोद जायसवाल, केशव बिगुलर, डा अनिल सिंह, श्वेता तिवारी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, संजीव सिंह, वासुदेव मौर्या, परमदेव यादव, राम गोपाल मांझी, प्रतीक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कोरी, विनय निषाद, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, नागेन्द्र सिंह लल्लू, विद्याकांत द्विवेदी, गणेश गुप्ता, दिनेश जायसवाल, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, हरभजन गौड़, रमापति पाण्डेय, दिव्य प्रकाश तिवारी दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, राजेश सिंह मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.