आईपीएस अरविन्द सेन की पत्नी प्रियंका सेन यादव का निधन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हैरिंग्टनगंज तृतीय से सपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी थी प्रियंका सेन

अयोध्या। जेल में बंद आईपीएस अरविंदसेन यादव की पत्नी प्रियंका सेन यादव का निधन हो गया उनकी मौत का कारण कोरोना बताया जा रहा है। उन्हें सीने में जकड़न और जुखाम-बुखार के कारण दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान रविवार की सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अन्तिम सांस ली।

थाना इनायतनगर क्षेत्र के भिटारी गांव की निवासी प्रियंका सेन यादव इसबार हैरिंग्टनगंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी थी जिन्हें समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया था। स्व. मित्रसेन यादव की बहू प्रियंका सेन यादव के पति आईपीएस अरविं सेन यादव वर्तमान समय में पशुपालन घोटाले में जेल में बंद है।

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya