सुबह 10 बजे से 3ः30 बजे तक विद्यालय खोलने का निर्देश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कोहरे व ठंड को देखेते हुए डीएम ने जारी किया आदेश

अयोध्या। जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने कोहरे और ठंड के प्रकोप को लेकर सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश गुरुवार से सभी स्कूलों के लिए लागू होगा। जिला अधिकारी की ओर से जारी आदेश के तहत समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन अग्रिम आदेश तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक होगा। डीएम ने इसके कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कोहरे और सर्दी को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की जा रही थी।

इसे भी पढ़े  सहादतगंजओवरब्रिज पर दो बाइकों में भिड़ंत, तीन घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya