वाहन पार्किंग में व्यापारियों की सुविधा के लिए मासिक पास की योजना लागू कराने का निर्देश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कलेक्ट्रेट सभागार जिला व्यापार बन्धु समिति की हुई बैठक

अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु, समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा विजय गुप्ता, संरक्षक, उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल, अयोध्या के अनुरोध पर रिकाबगंज स्थित नरेन्द्रालय में संचालित होने जा रहे वाहन पार्किंग में व्यापारियों की सुविधा के लिए मासिक पास की योजना लागू कराने का निर्देश नगर निगम को दिया गया ।

बैठक में विगत माह जारी कार्यवृत्त की अनुपालन आख्या के अन्तर्गत नगर निगम ने अवगत कराया कि हाऊस टैक्स से सम्बन्धित सर्वे करने वाली कम्पनी के स्थान पर नवीन कम्पनी द्वारा कार्य किया जायेगा, उसके अन्तर्गत जो भी विसंगतियां पाई जायेगी उसे कैम्प लगाकर से निस्तारित कराया जायेगा। डस्ट पाल्यूशन के सम्बन्ध में ज्ञान केसरवानी, नामित पार्षद द्वारा नवनिर्मित सड़कों पर पानी छिड़काव पुष्टि करते हुए धन्यवाद किया गया। इसके अतिरिक्त अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा रामपथ पर यात्री शेड बनाये जाने के सम्बन्ध में कृत कार्यवाही की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया ।

बैठक के नवीन बिन्दु में विजय गुप्ता द्वारा अनुरोध किया गया कि दामोदर धर्मशाला, शहर के मुख्य स्थान पर स्थित है, की खाली पड़ी नजूल की जमीन में पार्किंग एवं शापिंग काम्प्लेक्स बनवा दिया जाए। भाजपा कार्यालय के पास पूर्ण रूप से तैयार वेंडिंग जोन को टेण्डर (लाटरी) के माध्यम से आवंटित करके शीघ्र संचालित कराया जाए। अश्विनी तिवारी द्वारा मोदहा क्रासिंग से जी०एस०टी० कार्यालय तक स्वीकृत रोड की चैड़ाई उसकी प्रासंगिता को देखते हुए कुछ कम कर दिया जाए, जिससे जीवन यापन कर दुकानदारों को व्यापार करने का मौक मिलता रहे।

इसे भी पढ़े  रुदौली क्षेत्र की दो चोरियों का खुलासा, बिहार निवासी पांच गिरफ्तार

अपर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि विगत बैठक में निर्देशित अन्य बिन्दुओं पर जिसका अनुपालन अभी पूर्ण नही किया गया है, उसे शत प्रतिशत पूर्ण करते हुए आगामी बैठक के पूर्व आख्या प्रेषित करेंगें। बैठक उपायुक्त (प्रशासन) संयोजक जिला व्यापार बन्धु, राज्य कर, राजकीय विभागों के अन्य अधिकारी व व्यापार संगठन की ओर से विजय गुप्ता, के0के0 गुप्ता, नीरज जायसवाल, पंकज गुप्ता व अन्य व्यापार संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya