निर्माणाधीन अयोध्या रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मुख्य बिल्डिंग 140 मीटर लम्बी तथा 48 मीटर चौड़ी होगी

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को मिलने वाली ऐतिहासिक सौगात विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त निर्माणाधीन अयोध्या रेलवे स्टेशन की तैयारियों का सांसद लल्लू सिंह ने निरीक्षण किया। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण अगस्त 2020 तक हो जायेगा। स्टेशन फुली एसी होगा। मुख्य बिल्डिंग 140 मीटर लम्बी तथा 48 मीटर चौड़ी होगी। स्टेशन पर 6 लिफ्ट 4 एक्सलेटर के साथ अयोध्या की स्थापत्य कला की झलक दिखाई देगी। स्टेशन का माडल मंदिर के स्वरुप में होगा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देश के कोने से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को स्टेशन पर उतरते ही एक विकसित तस्वीर का अहसास होगा। सुविधाओं को देखते हुए रेलवे स्टेशन देश के बेहतरीन व सुविधाओं से युक्त स्टेशनों में एक होगा। व्यवस्थाओं को उच्च कोटि का बनाया जा रहा है जिससे यहां से गुजरने वाले यात्री अयोध्या में विकसित होते परिवेश का गुणगान करें। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को विकसित करने से इसमें मौजूद पौराणिक स्थलों का विकास होगा। कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे विश्व को अयोध्या की संस्कृति से परिचय कराया गया है। सरकार के प्रयासों की सफलता का परिणाम है कि अयोध्या लगातार विदेशी पयर्टकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था राइट्स के अधिकारी व भाजपा के कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya