Breaking News

इंदिरा गांधी राष्ट्र माता, देश के लिए दी प्राणों आहुति : अविनाश पाण्डेय

– कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश


मिल्कीपुर। कांग्रेस पार्टी ने मिल्कीपुर पेट्रोल पंप तिराहे पर संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया।जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह रहे। उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरा देश स्वः इंदिरा गांधी को अपने मां के रूप में स्वीकारता है, उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी उन्हें हम राष्ट्रमाता से भी बढ़ कर मानते हैं।

उन्होंने कहा कि जब यह महसूस हुआ की पंचायत से संसद तक सरकार आपकी आवाज को दबा रही है तो देश की जितनी भी लोकतंत्र पर विश्वास रखने वाली छोटी बड़ी राष्ट्रीय क्षेत्रीय प्रांतीय पार्टीयां थी सब एकत्र हुई और इंडिया गठबंधन बनाया जिसको कांग्रेस ने आगे बढ़ कर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़गे के नेतृत्व में सभी के सहयोग से इंडिया गठबंधन बना और हम चाहते हैं की उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ें और भारी मतों से विजई हो।,2024 का उपचुनाव 2027के चुनाव का एक संकेत देगा पूरे देश को एक संदेश देगा, यह चुनाव उस सोच का है जो संदेश 2024 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने पूरे देश को दिया है ।हम सभी एक जुट होकर असुरी शक्तियां को जवाब देगे जो राजनीतिक मुखौटा पहन कर जाति व धर्म के नाम पर लड़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की हमारा गठबंधन एक मजबूत चुनाव लड़ेगा। संविधान की रक्षा कांग्रेस ने की हैं और आने वाले समय में भी कांग्रेस संविधान की रक्षा करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के लोग कहते है की कांग्रेस पार्टी के लोग अयोध्या नहीं आते लेकिन मैं उनको बताना चाहता हूं की मंकर संक्रांति के दिन सरयू में स्नान भी किया और दर्शन भी किया हनुमान गढ़ी व रामलला का और आज शरद पुर्णिमा के दिन भी अयोध्या आये और रामलला का दर्शन भी किया और हनुमान जी का भी आशीर्वाद लिया।आज प्रदेश में हमारा आठवा संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन हैं और अभी दो और होने हैं एक कल मुरादाबाद में है और गाजियाबाद में भी कार्यक्रम किया जायेगा।पूरी ताकत के साथ हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता लगे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व सांसद अयोध्या का बिना नाम लिए कहां की भाजपा के लोग चुनाव में कह रहे थे हमें 400 सीट दीजिए हम संविधान को बदल देंगे। उन्होंने आरोप लगाया की अयोध्या में बिटिया के साथ रेप हुआ था उसमें भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष का बेटा शामिल था। प्रशासन ने घटना को महीनो दबा कर रखा,जब मीडिया और कांग्रेस के साथियों ने मामले को उठाया तो मुकदमा दर्ज हुआ और मैं स्वयं पीड़िता के घर गया,और आर्थिक सहायता भी की, उन्होंने ने कहा की लखनऊ में एक 13 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ और जब हम मिलने गये तो दरवाजा खींचकर बंद कर दिया। काफी संघर्ष के बाद हमें अस्पताल में जाने दिया गया। और कांग्रेस पार्टी ने तत्काल पीड़िता के परिवार को 50 हजार की आर्थिक मदद दी, हमारी पार्टी गरीबों के साथ खड़ी है, हम अत्याचार नहीं होने देंगे। अयोध्या में जितना विकास हो रहा है सारा कार्य गुजरात के लोग कर रहे हैं अयोध्या के लोगों का मकान तोड़ा गया जमीने हाड़पी गई दुकानें तोड़ी गयी, और अयोध्या में अमित शाह का बेटा होटल बनवा रहा है। सेना की जमीन भी बेच दी गयी और अडानी को दे दी गयी और जय शाह अरबों रूपये का होटल बना रहा है। गुजरात के लोगों का अयोध्या पर कब्जा हो गया है। प्रसाद जो बाटा जा रहा है वह भी गुजरात की कंपनी का है।

बनारस में हमने लोकसभा चुनाव में मोदी के छक्के छुड़ा दिए, अयोध्या के लोगों ने यहां से भाजपा को हरा दिया बनारस में भी हमने छह राउंड मोदी जी को पछाड़ दिया था थोड़ी सी चुप रह गई थी। अयोध्या के लोगों ने पूरे देश को बताया कि अन्याय और अत्याचार अब चलने वाला नहीं है। बनारस के लोग जो बाबा विश्वनाथ का प्रसाद बनाते थे और अपना जीवन करते थे वह भी उनसे छीन लिया गया,और अब बाबा विश्वनाथ का प्रसाद गुजरात की अमूल कंपनी बनाएगी। रोजगार काशी के लोगों को छीन लिया गया। महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि आपका जोश बता रहा है मिल्कीपुर में भारतीय जनता पार्टी की जमानत जप्त होगी। ये मिल्कीपुर विधान सभा उपचुनाव को टालना चाहते हैं, लेकिन टाल नहीं पायेंगे। बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने झूठे अलापों के द्वारा बीजेपी वोट ले लेती है बीजेपी की सरकार पिछले 10 वर्षों में एक भी ऐसी योजना नहीं ला पाई हो जिससे गरीबों का भला हुआ है। ये फ्री मे अनाज देने की बात करते हैं लेकिन यह खाद्य सुरक्षा योजना कांग्रेस सरकार ने ही शुरू की थी लेकिन कांग्रेस ने कभी इस बात का ढिंढोरा नहीं पीटा न ही एहसान जताया क्योंकी कांग्रेस सभी देशवासियों को अपना परिवार मानती है।गरीबों की मदद करना ही कांग्रेस की नीति रही है।

ये बोलते हैं कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे लेकिन इनके लिए दो ही किसान है एक अडानी दूसरे अम्बानी हैं जिन की आय प्रतिवर्ष 40 प्रतिवर्ष बढ़ रही है। इन्होंने गरीबों को मिल रही चीनी को बन्द कर दिया,बच्चों का वजीफा बन्द कर दिया और ये गरीबों की मदद का ढिंढोरा पीट रहे हैं। श्री सिंह ने कहा प्रयास है सीट मिले लेकिन जो भी गठबंधन का प्रत्याशी होगा उसे जिताना है। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव मनोज गौतम, अमरेन्द्र मल्ल, मिर्जा शाने आलम, जैनेन्द्र पांडेय मिंटू, संजय यादव, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय, रेनू राय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश रावत, आवेदक राम अवध, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसागर रावत, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी भोलानाथ भारती, जिला पंचायत सदस्य निकलेश सरोज, अम्बरीष पांडेय, दिनेश शुक्ला, तेजबली पांडेय, शैलेश शुक्ला, संतोष कोरी, शैलेन्द्र पाण्डेय, शशांक त्रिपाठी अंशू, पूर्व प्रत्याशी दयानंद शुक्ला,सभासद विकास सिंह विक्की, सभासद जयचंद, शिवबहादुर दूबे, मोहम्मद नसीम, अमरनाथ पांडेय, अनिल सिंह, अनिल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, उपेंद्र सिंह लल्लू, परमानंद शुक्ला, उमानाथ शुक्ला, सुरेश चौबे, गंगाराम यादव, प्रशांत पांडेय, आशुतोष सिंह, अब्दुल हकीम, राम चरित मौर्य, राहुल मौर्या, राजदेव वर्मा, बलबीर कोरी, ऊषा कोरी, राम चरित वर्मा, साधूराम मौर्या, सम्मन अली, असगर अली सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave your vote

इसे भी पढ़े  रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी...

About Next Khabar Team

Check Also

रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी…

-भक्ति गीतों पर नाचते गाते निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा अयोध्या। रामजी की निकली सवारी …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.