पुलिस परिवार के लिए बाल सदन वामा सारथी वाटिका का लोकार्पण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष सोनिया गोयल ने किया लोकार्पण

अयोध्या। रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए शुक्रवार को वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष सोनिया गोयल ने बाल सदन वामा सारथी वाटिका का लोकार्पण किया। इस दौरान वह सभागार में आयोजित बैठक में भी शामिल हुईं। उन्होंने पौधरोपण भी किया।

वामा सारथी की अध्यक्ष ने पुलिस परिवार के लिए सब्सिडियरी कैंटीन व थाना कोतवाली नगर और पुलिस लाइंस में महिला पुलिस कर्मियों के लिए महिला प्रसाधन कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने सभागार में आयोजित सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर सम्मान समारोह व पुलिस परिवार कल्याण से संम्बन्धित विचार-विमर्श किया। वामा सारथी की मुख्य अतिथि गोयल को समारोह में आरम्भ में बुकें व पौधा भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने वामा सारथी की पूरी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वामा सारथी पुलिस परिवार के सदस्यों के कल्याण के लिए प्रदेश स्तर पर कार्य करती है। जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, कैरियर गाइडेंस सहित कई बिंदुओं को शामिल किया गया है। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्त, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर पलाश बंसल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रामनवमी की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya