in ,

बरसात की भेंट चढ़ा लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम

-बरसात के चलते नहीं हो सका कार्यक्रम

सोहावल। चौधरी चरण सिंह डाक बंगला रौनाही पर शुक्रवार को बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग ने गुपचुप ढंग से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के हाथ से लोकार्पण व शिलान्यास कराने के लिए रौनाही पंप कैनाल अतिथि गृह पर 11 पत्थरों को सजा दिया। जिसमें 31 करोड़ की 7 परियोजनाएं लोकार्पण की रही। जबकि 21करोड़ की 4 परियोजनाएं शिलान्यास की रही। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी कर्मचारी दोपहर से शाम तक जमे रहे। लेकिन यहां भाजपा का कोई एक कार्यकर्ता तक नजर नहीं आया।

अयोध्या लक्ष्मण किला से गुप्तार घाट तक कराए जाने वाले कार्य का भी पत्थर रौनाही में लगाकर शिलान्यास कराए जाने की योजना थी। जिस पर शुरू हुई बरसात ने पानी फेर दिया। यहां पर शारदा सहायक के मुख्य अभियंता प्रभाकर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार सिंह, बाढ़ खण्ड के अधिशाषी अभियंता रघुबीर गौतम, नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंता के वी सिंह, अधिशाषी अभियंता ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी सहित कई सहायक अभियंता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  84 कोसी परिक्रमा मार्ग : बीकापुर से पटरंगा का खुला टेण्डर

What do you think?

Written by Next Khabar Team

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद

आईईटी संस्थान के विद्यार्थी रोड सेफ्टी के नियमों से हुए जागरूक