रूदौली। मवई ब्लॉक के मजरे रेछ के इमिलिडीहा गाँव में मंगलवार सुबह एक युवक अपने घर के बाहर समरसेबुल के पाइप से पानी डाल रहा था कि अचानक स्टे वायर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। मंगलवार को सुबह 11 बजे काशीराम वैश्य पुत्र गयाप्रसाद (45) अपने घर के बाहर मिट्टी बिठाने के लिये समरसेबुल से पाइप से पानी डाल रहा था। तभी उसकी घर के बाहर लगे स्टे वायर की चपेट में आ गया जिससे गम्भीर रूप से झुलस गया। वँहा मौजूद लोगों ने विधुत उपकेंद्र बाबाबाजार पर फोन करके लाईट कटवाई। काशीराम के घर वालो ने आनन फानन में उसे नजदीकी अमेठी जिला में स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्ल बाजार ले गए। जँहा पर काशीराम उपचार चल रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में काफी भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना हैं कि घरो से बिल्कुल सटकर हाइ टेंशन तार लगे हुए हैं जिसमे न कोई बॉन्डिंग हैं न जाल है जिससे हमेशा भय बना रहता है। विघुत उपकेंद्र बाबा बाजार के अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर स्टे वायर को ठीक करा दिया गया है।
करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा
112
previous post