मिल्कीपुर। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तीन परिवार की घर गृहस्थी जलकर हुई राख खण्डासा थाना क्षेत्र के घटौली पूरे चिंता दुबे का पुरवा में दिन में लगभग 11 बजे लगी आग से तीन परिवार की घर गृहस्थी जलकर राख हो गई।
सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम की सहायता से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया आग लगने की घटना में सालिक राम दुबे की मोटरसाइकिल व इंजन जलकर नष्ट हो गया। सालिक राम के दो बच्चे शिवम दूबे (16) कामिनी (15) आंशिक रूप से झुलस गए आग ने जगदेव दूबे व राम मूर्ति दूबे के घर को भी अपने आगोश में ले लिया और उनकी संपूर्ण घर गृहस्थी जल कर राख हो गई प्रभारी निरीक्षक थाना खण्डासा प्रहलाद सिंह ने बताया कि फायर व्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है।
आग से तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख
124
previous post