दीपोत्सव से पूर्व तैयार होगा हाईटेक अयोध्या धाम उपडाकघर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डाक महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने निर्माणधीन भवन का किया निरीक्षण

अयोध्या। शनिवार को डाक महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता द्वारा श्री राम जन्मभूमि परिसर के समीप निर्माणाधीन अयोध्या धाम उपडाकघर भवन का निरीक्षण किया गया। महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि विश्व पर्यटन के मानचित्र पर सुशोभित धार्मिक नगरी में जनता/पर्यटकों को डाक सुविधा कि दृष्टि से विभागीय भवन बनवाया जाना अत्यंत आवश्यक था।

अयोध्या धाम उपडाकघर श्रीराम जन्मभूमि परिसर के समीप बनने से ग्राहकों व पर्यटकों को सेवा का लाभ जल्द से जल्द मिलने हेतु श्री गुप्ता ने डाकघर भवन को दीपोत्सव से पूर्व तैयार करने के निर्देश प्रदान किए है। इस अवसर पर लखनऊ मुख्यालय के निदेशक डाक सेवाएं आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या नगरी आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को पैसे निकालने, डाक मनी आर्डर भेजने व प्राप्त करने, सीबीएस, आधार नामांकन एवं एटीएम जैसी सुविधा से लाभान्वित किया जा सकेगा । इस मौके पर अधीक्षक डाकघर एच के यादव, सहायक अधीक्षक ओमेश्वर, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह , विनीत सिंह, प्रकाश चौधरी, ज्योतिरादित्य सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  सीसीटीवी की निगरानी में होगें सभी आंगनबाड़ी केन्द्र
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya