फैज़ाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होने पर खुशी

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-सांसद लल्लू सिंह ने लोकसभा में भी उठाया था मुद्दा

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट करने पर भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय सांसद लल्लू सिंह ने इस प्रकरण को लोकसभा में उठाया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रेलमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नाम परिवर्तन करने की मांग की थी। अयोध्या कैंट नाम परिवर्तन की सूचना प्राप्त होते ही उत्साहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सांसद लल्लू सिंह का भाजपा कार्यालय पर स्वागत किया।

सांसद ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना को वैश्विक स्तर पर परिभाषित करने का कार्य अयोध्या की धरती करती है। पूरे विश्व के रामभक्तों की आस्था का केन्द्र अयोध्या है। राममंदिर निर्माण प्रारम्भ होने के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। अयोध्या के महंतो, संतो के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मंशा थी कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट किया जाए। आम जनमानस, संतों व श्रद्धालुओं की इस मंशा को सदन में उठाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए अयोध्या की साधू संतो व करोड़ो रामभक्तों की तरफ से हृदय से आभार है।

बधाई देने वालों में महंत मनमोहन दास, महंत राजकुमार दास, महंत रमेश दास, अनुज दास व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, विश्व प्रकाश रुपन, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, डा राकेश वशिष्ठ, ओम प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, राममोहन भारती, राधेश्याम त्यागी, शैलेन्दर कोरी, राघवेन्द्र पाण्डेय शामिल रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya