आधी आबादी महंगाई से बुरी तरह परेशान : रेनू राय

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या। महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रेनू राय का कांग्रेस जनों ने कमला नेहरू भवन पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। इस अवसर पर अपने स्वागत से अभिभूत महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू राय ने कहा कांग्रेस की महिला शाखा को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी और लगन से मेहनत करेंगी।

श्रीमती रेनू राय ने कहा आधी आबादी महंगाई से बुरी तरह परेशान है महिलाओं का घरेलू बजट सत्ताधारी सरकार ने बिगाड़ दिया है। शीघ्र ही पूरे जिले में महिला कांग्रेस कमेटी को प्रत्येक ब्लॉकों में सक्रिय करने का प्रयास करेंगी।अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा पूरी पार्टी को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेनू राय से उम्मीद है की पार्टी की महिला शाखा को वह मजबूत करेंगी।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहां रेनू राय की सक्रियता से यह साफ परिलक्षित होता है वे महिला कांग्रेस को नई उर्जा प्रदान करेंगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप सेमहिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेनू राय जी के स्वागत कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास बर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव मनोज जयसवाल ,धर्मवीर दुबे ,अनिल तिवारी, जय मंगल दास ,शैलेंद्र मणि पांडे ,केसरी मिश्रा, डीएन वर्मा, रामचरित्र मौर्य, दिनेश चौधरी, राहुल मौर्या, विनोद गुप्ता, विजय पांडे ,उमेश उपाध्याय, बसंत मिश्रा रामकरण राम बहादुर सिंह अब्दुल हकीम सुधीर प्रदीप ,राम अवध ,सविता यादव ,उषा कोरी, दयावती ,पुष्पा, सुनीता यादव ,शीला सोनी ,पांडे पूनम, गुड़िया, उर्मिला, आदि उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya