कृष्णापुर रसूलाबाद में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कहा-गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए क्योंकि गाय हमारे लिए पूजनीय और मां समान

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने अपने आवास कृष्णापुर रसूलाबाद में पधारे  1008 ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का अयोध्या विधानसभा की जनता साधु संतों नेताओं और कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारी के साथ 51 किलो की माला पहनाकर भब्य स्वागत किया इस मौके पर 1008 जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व सभी साधु संतु देवतुल जनता का आशीर्वाद देते हुए कहा गाय हमारी पूजनीय माता है हम इनको पशु नहीं कह सकते आज की सरकार इनको गौ माता ना कह करके इनको पशु समझती है ।

हम धर्म एवं गौ माता की रक्षा के लिए समस्त समाज से आवाहन के लिए निकले हैं की गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए क्योंकि गाय हमारे लिए पूजनीय और मां समान है और मां कभी पशु नहीं हो सकती उन्होंने भाजपा सरकार की घोर निंदा करते हुए मांग की की गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और और गौ माता को मां समान दर्जा मिले उन्होंने राम मंदिर चोरी प्रकरण पर भी अपनी खुलकर बात रखी उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में कह कर गए थे कि दूध का दूध पानी का पानी कर देंगे लेकिन उन्होंने यहां दूसरी बार आने पर झूठ बोला और चोरी की घटना पर ध्यान भटकाने के लिए 27 साल पहले की झूठी बात कहते हुए कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढी पर नमाज अदा की गई जिससे कि लोगों का ध्यान भटक जाए जबकि यह बात एकदम झूठ है कि हनुमानगढ़ी मंदिर के सीढ़ी पर नमाज पढ़ी गई थी इस मौके पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने जगद्गुरु स्वामी अवि मुक्तेश्वरानंद जी महाराज एवं उनके साथ आए हुए भक्तों साधु संतों का माला पहनकर भव्य स्वागत करते हुए कहा आज देश और प्रदेश में सभी तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है सभी लोग परेशान हैं।

इसे भी पढ़े  जल संरक्षण का करे संकल्प इसका नही है कोई विकल्प

इन्हीं सब मुद्दों के खिलाफ स्वामी जी ने जो ललकार भरी है वह आम जनमानस देश और प्रदेशवासियों के लिए आने वाले समय में बहुत ही लाभकारी होगा और देश और प्रदेश का विकास होगा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव पूर्व प्रमुख राम अचल यादव, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव प्रवक्ता राकेश यादव, जगन्नाथ यादव, महंत जनमेजय शरण जी, बाल योगी रामदास ओरौनी पासवान शिवांशु तिवारी, शैलेंद्र यादव, अनिल यादव,योगेश श्रीवास्तव, आचार्य राधेश्याम मिश्रा, सचिन तिवारी, दिनेश मिश्रा, जयप्रकाश तिवारी, दिनेश दुबे, सुरेंद्र यादव, बृजेश चौहान, हरिशंकर तिवारी, राजेश चौबे, पंकज पांडे, प्रियांशु दुबे, अखंड पांडे, बबलू पांडे मंजीत यादव मुकेश प्रधान, राजेश यादव, करण यादव, महंत ओम प्रकाश, अभिषेक मिश्रा, सेंटी तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya