NEET 2026 में अयोध्या सिटी टॉपर हिंदुराज यादव ने हासिल की ऑल इंडिया 9289 रैंक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की शानदार सफलता, 12 छात्र बने टॉप स्कोरर

अयोध्या । आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्र हिंदुराज ने NEET UG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9289 हासिल कर अयोध्या सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट शिक्षा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों के भविष्य को संवारने की दिशा में AESL की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करती है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET UG 2026 के परिणामों में अयोध्या सिटी टॉपर हिंदुराज यादव ने 720 में से 602 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9289 हासिल की। वहीं, फलक ज़हरा ने 597 अंक के साथ AIR 11030, बभ्रावी श्रीवास्तव ने 591 अंक के साथ AIR 13431, दिवाकर साहू ने 589 अंक के साथ AIR 13998, ऋचा यादव ने 588 अंक के साथ AIR 14519, मिश्कात नूर ने 584 अंक के साथ AIR 16199 तथा अमन प्रजापति ने 584 अंक प्राप्त कर AIR 16315 हासिल की।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी टॉप 138 की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आकाश के छात्रों ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। आकाश के छात्र आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक 1, वंशम सिंह ने स्टेट रैंक 3, एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक 5, श्रीनारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक 6, अरिमा झा ने स्टेट रैंक 7 तथा कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक 8 हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

NEET 2026 में इस वर्ष भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है। इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 10, 18 छात्रों ने टॉप 50 तथा 41 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की मजबूत व्यवस्था को दर्शाती है।

इसे भी पढ़े  ढाई करोड़ की लागत से चार सड़कों के निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

अपनी सफलता पर छात्रों ने कहा, “NEET UG 2026 में AIR हासिल करना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। इस सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और लगातार सीखते रहने की आवश्यकता थी। आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मेरे कॉन्सेप्ट मजबूत किए, मेरी तैयारी की रणनीति को बेहतर बनाया और पूरे सफर के दौरान मुझे प्रेरित रखा। मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया।”

इस उपलब्धि पर डी के मिश्रा – क्षेत्रीय निदेशक, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने कहा, “हम हिंदुराज को NEET UG 2026 में AIR 9289 प्राप्त करने और अयोध्या सिटी टॉपर बनने पर हार्दिक बधाई देते हैं। यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प तथा अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है। AESL का हमेशा प्रयास रहा है कि छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।”

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने वर्षों से NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखा है। पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार AIR 1 हासिल किया है। इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप 10 रैंक में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप 100 रैंक में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya