सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर एफआईआर व कार्रवाई की किया मांग

अयोध्या।  पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया टिप्पणी का मामला गरमा गया है। इस मामले में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण  श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी अधिवक्ता सभा महानगर अध्यक्ष लाल बहादुर शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र एवं झूठी एवं अमर्यादित टिप्पणी को लेकर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की,

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जब से प्रभु श्री राम के मंदिर में भक्तों द्वारा दान किए हुए पैसे का जो चोरी को उजागर किया उसी को छुपाने के लिए  अपने आईटी सेल वालों से इतनी नीच हरकत की जा रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पुत्री पर अभद्र अपमानजनक टिप्पणी करवा रहे हैं, राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री पर टिप्पणी माफी योग्य नहीं है ,आज नगर कोतवाल को तहरीर दे दी है एफआईआर दर्ज करने के लिए अगर जल्द एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो अधिवक्ता सभा जल्द बड़ा निर्णय लेगी,

महानगर अध्यक्ष लाल बहादुर शुक्ला ने कहा कि तहरीर तक ही नहीं आगे अगर न्यायालय का सहारा लेना पड़ेगा तो महानगर पीछे नहीं हटेगा। प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महानगर  महासचिव हामिद जाफर मीसम, राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता सभा शावेज जाफरी ,महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता लाल बहादुर शुक्ला, महासचिव गोविंद यादव, जितेंद्र प्रजापति, दिलीप वर्मा, रिंकू साहू, अखिलेश, धर्मेंद्र यादव, अवशेष सिंह, शशांक यादव, महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव, अहमद ज़मीर सैफी, शहबाज लकी, अनस खान, मारूफ, इत्यादि लोग मौजूद थे!!

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya