चार नई अस्थाई पुलिस चौकी बनी, क्षेत्राधिकार घोषित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल चार अस्थाई पुलिस चौकी बनाई है। थाना इनायतनगर एवं थाना पूराकलन्दर क्षेत्र में बनाई गई इन अस्थायी पुलिस चौकियों के गठन और उनके क्षेत्राधिकार का आदेश जारी किया है।

एसएसपी की ओर से घोषित आदेश के मुताबिक इनायतनगर थाना क्षेत्र में सृजित चौकी कुचेरा बाजार के तहत कुचेरा, मीठेगांव, सरायनामू, शेखनपुर हतवा, मदरिया, बरिया देई, पलिया जगमोहन सिंह, रसूलपुर, भदोखरा, अहिरौली सलोनी, गोठवाग सोधियांवा और चौकी तरौली में मजनाई, गुरौली, बरिया निसारु, तरौली, रामपुर फकीरे, कुम्भी, शुकुलपुर, अलीपुर खजुरी, नेवली, अगरबा, सेवरा गांव को शामिल किया गया है।

वहीं पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में सृजित पुलिस चौकी सरियावां में बरवा, पोरा बेतौली, कन्दैला, कुरावा, सोफियापारा, महावा, रग्धूपुर, नजीरपुर, खडगपुर, उसरु अमौना, कादीपुर, बन्दीदासपुर, साखूपारा तथा चौकी करमा में मोदरा, गगौली, महेशपुर, अंजना, रामपुर सर्धा, शान्तिपुर, भगवाभीट, पुरखेपुर, देवापुर, दुगौली, कुतुबपुर, लक्ष्मीदासपुर, करमा, खनुवाना आदि गांव शामिल किए गए हैं। एसएसपी का कहना है कि नई चौकियों के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच तेज होगी तथा अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और आमजन को त्वरित कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

 

इसे भी पढ़े  यौन-उत्पीड़न मे परिचितों की अधिकता : डा आलोक मनदर्शन

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya