नजूल जमीन की बिक्री का बड़ा खेल, दो करोड़ लेकर प्रॉपर्टी डीलर फरार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– नजूल विभाग की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची तो मचां हड़कंप


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में जमीन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित पराग डेयरी के पीछे कथित प्रॉपर्टी डीलर ताज मोहम्मद पर करीब 20 लोगों को सरकारी नजूल की जमीन बेचने का आरोप लगा है।आरोपी ने हर व्यक्ति से लगभग 10-10 लाख रुपये लेकर कुल 2 करोड़ रुपये की ठगी की।

पीड़ितों का आरोप है कि ताज मोहम्मद ने जमीन को अपने पूर्वजों की बताकर फर्जी दस्तावेज दिखाए और भरोसा दिलाया कि सभी कागजात सही हैं। इसके बाद लोगों ने वहां मकान बनवाना शुरू कर दिया और निर्माण में लाखों रुपये और खर्च कर दिए।निर्माण कार्य के दौरान नजूल विभाग की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची तो हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के विरोध में पीड़ित बुलडोजर के सामने लेट गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है और सभी पीड़ितों से जमीन से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए 15 दिन का समय दिया है। फिलहाल आरोपी प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका और दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार अब अपनी जमा-पूंजी डूबने से परेशान हैं।

इसे भी पढ़े  शक का इलाज है मनोचिकित्सा के पास : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya