in

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

-कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या। भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पण कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। उसके पश्चात आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री 29 से अधिक वर्षों तक अपने उद्देश्य के लिए समर्पित किया और उन्हें महान सत्य निष्ठा और क्षमता वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है।

गोष्ठी का संचालन महानगर महासचिव रामेंद्र त्रिपाठी ने किया। अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा लाल बहादुर शास्त्री विनम्रता और सादगी की प्रतिमूर्ति थे। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने विश्व पटल पर भारत को एक मजबूत राष्ट्र की पहचान देने का प्रयास किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व में महान आंतरिक शक्ति , विनम्रताघ् और सहनशीलता निहित थी।

उनके नेतृत्व में भारत में 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। गोष्ठी में प्रमुख रूप से विजय पांडे भीम शुक्ला सतीश सिंह अमन यादव रजनीकांत दुबे अभिमन्यु यादव विशाल दुबे आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  रामपथ निर्माण में ध्वस्त हुए प्राचीन शिव हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना की मांग ने पकड़ी तेजी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

नौजवानों को सेनानी बिगुलर से लेनी चाहिए प्रेरणा : मनोज

मृतक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय