The news is by your side.

पूर्व एमएलसी मधुबन सिंह का निधन

अयोध्या। पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं लोकतंत्र सेनानी मधुबन सिंह का आज सुबह 10 बजे लखनऊ में निधन हो गया। शाम 4 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अयोध्या जनपद में उनके पैतृक गांव नरियावां, पोस्ट अलावलपुर पहुंचेगा। मधुबन सिंह जनता पार्टी से वर्ष 1978 से 1984 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे। छात्र जीवन से ही भारतीय जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सदस्य रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। श्री मधुबन सिंह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केशरीनाथ त्रिपाठी और कल्याण सिंह सरीखे बड़े नेताओं के बहुत करीबी थे। इंदिरा गांधी के राज में इमरजेंसी लगने पर एक साल से अधिक समय तक उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। वह इधर कई माह से बीमार चल रहे थे, इसलिए उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। उनके पुत्र धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वर्गीय मधुबन सिंह का अंतिम संस्कार कल सोमवार 27 मई को अयोध्या जिले में सुबह 9.30 बजे किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव नरियावां से शुरू होगी।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  समर होमवर्क लोड को न बनने दें अवरोध : डॉ आलोक मनदर्शन

Comments are closed.