in ,

पूर्व विधायक अभय सिंह ने तारुन ब्लाक परिसर में दिया धरना

गोसाईगंज। लखीमपुर खीरी में किसानो की मौत के मामले को लेकर अयोध्या जिले में भी प्रदर्शन हुए। विकास खंड तारून में पूर्व विधायक अभय सिंह अपने समर्थको के साथ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहाकि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है।भाजपा शासन में अन्नदाता पर होने वाले अत्याचार को बर्दाश्त नही किया जायेगा।

\2022के चुनाव में इनको जनता उखाड़ फेकेगी और समाजवादी पार्टी को अपना प्रदान कर सरकार बनाएगी। हमारी मांग है कि हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज हो और पीडितो के परिजनों को1-1करोड़ रूपये के साथ1-1सरकारी नौकरी दे।इस दौरान किसान विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी चाहिए, जुल्मी कब तक जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से, जर्रा जर्रा गुजरा है परिवर्तन के नारों से, योगी जब-जब डरता है पुलिस वाले करता है, किसान के हत्यारों को फांसी दो,, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की भी मांग के नारे भी लगाए।प्रदर्शन के दौरान तारून एसएचओ जितेन्द्रप्रताप सिंह दलबल के साथ डटे रहे।

प्रदर्शन में गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद केके सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, शेर बहादुर वर्मा, अरविंद यादव, राकेश करपुरी, राजू सिंह, मोनू वर्मा, संजय सिंह मोहम्मद मोवीन, अजीत पटेल, मुन्नीलाल प्रजापति, विजय कुमार यादव, भानु यादव, त्रिभुवन प्रजापति, कृष्ण कुमार वर्मा, शकुंतला निषाद, मलखान सिंह, गलल्हरपाडे़, जिला पंचायत सदस्य रामस्वरूप फैजाबादी, संजय सिंह राजू के साथ दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  जन फरियाद सुनने के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

What do you think?

Written by Next Khabar Team

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी

दहेज हत्या में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार