फैजाबाद। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के यश पेपर मिल दर्शननगर में भवन निर्माण के दौरान बल्ली टूट गयी जिसकी चपेट में आकर पांच मजदूर घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गम्भीर है जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पेपर मिल में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है अचानक बल्ली के टूट जाने से वहां कार्य कर रहे पांच मजदूर घायल हो गये। घायलों में से एक मजदूर 45 वर्षीय सहजराम पुत्र श्रीपाल निवासी मया बाजार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिल के जनरल मैनेजर गौतम घोष ने घायल मजदूर को लेकर मण्डलीय चिकित्सालय दर्शननगर पहुंचे जहां से गम्भीर रूप से घायल सहजराम को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय मे भर्ती सहजराम की हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं अन्य मजदूरों का इलाज मण्डलीय चिकित्सालय दर्शननगर मे चल रहा है।
यश पेपर मिल में बल्ली टूटने से पांच मजदूर घायल, एक गम्भीर
102
previous post