ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट, एक की मौत

A+A-
Reset

रुदौली। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मुश्काबाद गांव की है।जहां के निवासी सिया राम वर्मा व सुखदेव वर्मा के बीच काफी समय से ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है।शनिवार की सुबह उक्त जमीन पर पुआल रखने को लेकर दोनों पक्षो में कहा सुनी होने लगी।कहा सुनी कब मारपीट में तब्दील हो गई पता ही नही चला।मारपीट में एक ही परिवार की लक्ष्मी ,पूजा ,सुखदेव व दिलीप वर्मा बुरी तरह जख्मी हो गए।ग्रामीणों ने घायलो को सीएचसी रुदौली भेजवाया।जहां डाक्टरो ने हालत गम्भीर होने के कारण दिलीप वर्मा पुत्र सुखदेव वर्मा लगभग 27 वर्ष को जिला असप्ताल रेफर कर दिया। जहा इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई।कोतवाल रुदौली विश्वनाथ यादव ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि को कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें गंभीर रूप से घायल दिलीप बर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गयी है।

इसे भी पढ़े  भाकपा नेता सूर्यकांत पाण्डेय ने सीएमओ कार्यालय में दर्ज कराया अपना बयान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya