रूदौली क्षेत्र में धूमधाम से मना बाल दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

शिक्षण संस्थानों में हुए विविध आयोजन

रूदौली। बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में रूदौली तहसील क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों में विविध आयोजन हुए। वक्ताओं ने बच्चों से चाचा नेहरू के आदर्शों को अपनाने की बात कही।
जानकारी के अनुसार रूदौली नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एल एस डी पी पब्लिक स्कूल गौरियामऊ में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसकी शुरुवात विद्यालय के संस्थापक व प्रसिद्ध समाजसेवी धर्मदत्त पाठक ने माँ वीणापाणि व नेहरू जी के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों में खेल की भावना को विकसित करने के लिए क्रिकेट ,जलेबी दौड़ ,रेस , म्यूजिकल चेयर आदि का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है इस तरह का आयोजन बच्चों में देशभक्ति की भावना का विकास करता है व खेल भावना बच्चों में अनुशासन का भाव व शारीरिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।ष्
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शोभाराम त्रिपाठी जी ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी का जीवन त्याग व बलिदान से भरा हुआ है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नीरज द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू तिवारी,सुकन्या शुक्ला, कृष्णा तिवारी,मुकेश भार्गव,राम आशीष,नितेन्द्र मिश्र ,छाया सिंह,दीपमाला, बी के सिंह शिखा सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इसके अलावा जन विकाश इंटर कालेज मीना पुर व सरदार भगत सिंह एजुकेशनल स्कूल गोंगावा में भी चाचा नेहरू का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya