कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा होगा माफः निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– जय भारत महासम्पर्क अभियान के अन्तिम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम

-अयोध्या। जय भारत महासम्पर्क अभियान के अंतिम दिन पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने न्याय पंचायत रानीमऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा।बिजली का बिल भी आधा कर दिया जायेगा तथा छुट्टा जानवरो से किसानों को छुटकारा दिलाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी वादा करती है उसको पूरा करके दिखाती है।उन्होंने कहा कि पिछली बार भी कांग्रेस ने ही किसानों का कर्जा पूरे देश मे माफ किया था। श्री खत्री ने कहा कि भाजपा वाले सिर्फ घोषणा करते है लेकिन अमल नही करते।भाजपा सिर्फ धार्मिक भावनाओं को भड़का कर सत्ता हासिल करना चाहती है।जबकि कांग्रेस पार्टी सभी धर्म और जाति के लोगों को साथ लेकर चलने ने विश्वास रखती है।

बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला ने की तथा संचालन जिला सचिव मुजतबा खाँ ने किया।बैठक को पी सी सी सदस्य दयानन्द शुक्ला, हाजी अकील खाँ, मुनीर खाँ, तारिक रूदौलवी,कांग्रेस नेता विनोद यादव,पतीराम यादव,मान सिंह,बफाती ,राशिद अंसारी, आनंद कुमार गयास खाँ आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

 

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya