लापता पिता की तलाश में भटक रहे परिजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

19 फरवरी को पुलिस ने रानोपाली वृद्धाश्रम को किया था सुर्पुद

अयोध्या। जम्मू से साथियों के साथ तीर्थाटन पर गया के लिए निकले 65 वर्षीय कृष्ण लाल फैजाबाद में साथियों बिछड़ गये। भटकते हुए वह डोगरा छावनी क्षेत्र में पहुंच गये जहां कैंट थाना पुलिस ने उनसे पूंछतांछ की। पूंछताछ के बाद पुलिस ने वृद्धाश्रम रानोपाली ले जाकर उन्हें सुर्पद कर दिया। वृद्धाश्रम से दूसरे दिन ही वह लापता हो गये उनकी तलाश में परिजन दर-बदर भटक रहे हैं। जम्मू कश्मीर के ग्राम दसकाल मोड़ अखनूर निवासी 65 वर्षीय कृष्ण लाल साथियों के साथ तीर्थाटन पर निकले थे उन्हें गया जाना था परन्तु फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर भी उनका साथ साथियों से छूट गया। भटकते हुए वृद्ध डोगरा छावनी क्षेत्र पहुंच गये जहां कैंट थाना पुलिस ने उनसे पूंछतांछ किया। 19 दिसम्बर को दिन में वृद्ध को वृद्धाश्रम रानोपाली ले जाकर सौंप दिया गया। पता चला है कि 20 दिसम्बर को वह वृद्धाश्रम से निकले और कहीं चले गये। लापता होने की सूचना मिलने के बाद वृद्ध के पुत्र विजय कुमार व अन्य परिजन अयोध्या पहुंचे और तलाश शुरू किया। वृद्ध के पुत्र ने थाना रामजन्मभूमि में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज करायी है। तहरीर में कहा गया है कि लापता कृष्ण लाल नीला सफेद मिक्स कलर का स्वेटर और काली पैंट पहने हुए हैं। परिवारीजन अयोध्या में रहकर आज भी लापता वृद्ध की तलाश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े  चौहान वंशीय क्षत्रिय समाज का होली मिलन समारोह संपन्न
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya