विज्ञान व कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रदर्शनी में 250 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

गोसाईगंज। नगर के स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल में विज्ञान मैथ एवं कला एसएसटी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में स्कूल के कक्षा प्रथम से दासवी के 250 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी को दो वर्गों कनिष्ठ वर्ग (कक्षा छठी से आठवीं) तथा वरिष्ठ वर्ग (कक्षा नौवीं से दासवी) में बांटा गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं कला से संबंधित चार्ट एवं मॉडल जैसे जल ऊर्जा, वर्षाजल संचयन, प्रकृति में जल चक्र, पवनचक्की, विद्युत सर्किट, ज्वालामुखी, स्मार्ट सिटी, इलैक्ट्रोमेग्नेटिक इफैक्ट, इलैक्ट्रोमेग्नेटिक इण्डक्शन, ब्रह्माण्डीय परिवर्तन, शारीरिक एवं रासायनिक परिवर्तन, विद्युत घंटी, केले का डीएनए अलग करना, अम्लीय कुंजिका, एयर कूलर, वायु प्रदूषण, पानी का विद्युतीयकरण, त्रिकोणमितिय सूत्र खोजक, 3डी होलोग्राम, गणेश प्रतिमा एवं विभिन्न प्रकार के फोटोफ्रेम, फूलदान व वॉल हैंगिंग एटीएम मशीन इत्यादि प्रस्तुत किए गए। इस प्रदर्शनी का विद्यालय के प्रबन्धक संतोष जायसवाल व प्रधानाचार्य दिलीप कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों से उनके द्वारा बनाए गए मॉडल एवं चार्ट से संबंधित प्रश्र भी पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने बड़े आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। उन्होंनेविद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए भिन्न-भिन्न मॉडल को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले अभिभावक गण तथा मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र कसौधन संजय सोनी दिनेश जायसवाल राजेश तिवारी आदि सैकड़ों लोगों ने बच्चे के अच्छे प्रदर्शनी को देखते हुए वोटिंग किया। वोट के अनुसार फर्स्ट सेकंड थर्ड का पुरस्कार दिया जाएगा। सेंट सेवियर्स स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाए रुचि गुप्ता अखिलेश जी सूर्यलाल गुप्ता बबीता बर्मा रुचि त्रिपाठी विभा गुप्ता तथा निमिषा गुप्ता निर्णायक मंडल में थे। उन्होंने प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा बनाए गए चार्ट, मॉडल व कलाकृति का गहनता से निरीक्षण किया।
प्रदर्शनी में 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें काव्या सिंह तान्या श्रीवास्तव हर्षित उपाध्या अंकित यादव अंशिका तिवारी श्रेया सोनी के द्वारा तैयार की गई कला कृतियों की लोगों ने खूब सराहना की। सेंट जेवियर स्कूल के प्रधानाचार्य दिलीप गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का जलपान करा कर स्वागत किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya