दूसरे दिन भी नहीं मिला किशोर का शव, धरने पर बैठे परिजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना के ढेमवा घाट पर शनिवार को नहाते समय सरयू नदी में डूबे किशोर शिवांस 12 वर्ष का शव दूसरे दिन भी बरामद नहीं हो सका। एन डी आर एफ तो नहीं आयी लेकिन एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर रविवार को दिनभर शव को खोजते रहे।

एक दिन पहले नदी में डूबे दो किशोर बालको में एक किशोर दिब्यांश 10 वर्ष का शव घटना के कुछ घंटे बाद ही बरामद हो गया था। दोनों किशोर बालक एक ही गांव गौरा ब्रम्हनान के मजरे तरसावन का पुरवा के निवासी हैं। एनडीआरएफ और अतिरिक्त गोताखोरों को बुलाने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार सहित स्थानीय ग्रामीण समाजसेवी घाट पर ही धरने पर बैठे हैं।

घटना के दिन मौके पर पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने भी उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके एनडीआरफ टीम मंगाने की मांग की थी। लेकिन कमजोर प्रशासनिक इच्छा के चलते एन डी आर एफ की टीम अब तक नहीं पहुंच सकी जिसे लेकर पीड़ित परिवारों सहित ग्रामीणों में आक्रोश है। धरने पर बैठे लोगों में डूबे किशोर के माता-पिता, परिजन और गांव के लोग व रुदौली क्षेत्र के समाजसेवी प्रदीप कुमार यादव आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  एकीकृत कृषि प्रणाली से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान : डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya