पर्यावरण विज्ञान के शोधार्थी अमित मिश्र को अमेरिका में युवा वैज्ञानिक सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के शोध छात्र अमित कुमार मिश्र ने अमेरिका के केंटकी प्रांत के लुइविल शहर में भारत और विश्वविद्यालय का परचम लहराया है। मिश्र वर्तमान में प्लास्टिक प्रदूषण पर शोध कार्य कर रहे हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश की दो मुख्य नदियां लखनऊ में गोमती और अयोध्या के सरयू में माइक्रोप्लास्टिक की मौजूदगी व उनका स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर शोध कर रहे है।

उन्होंने अपना शोध कार्य अमेरिका के केंटकी प्रांत के लुइविल शहर में 12 से 16 नवंबर 2023 तक आयोजित अमेरिकी संस्था सीईटीएसी की कांफ्रेंस में प्रस्तुत की। उत्तर प्रदेश से इकलौते शोध छात्र के रूप सहभागिता की। इस कार्यक्रम में अन्य देशों के वैज्ञानिकों का जमावड़ा रहा।

शोधार्थी अमित को इस सम्मेलन में प्रतिभाग के लिए साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड के इंटरनेशनल ट्रैवल स्कीम के तहत युवा वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके इन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वर्तमान में विश्वविद्यालय के प्रख्यात पर्यावरणविद्व प्रो0 जसवंत सिंह के दिशा-निर्देशन में शोध कार्य कर रहे है। शोधार्थी के इस उपलब्धि पर विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रो0 जसवंत सिंह ने शोधार्थी को बधाई देते हुए शोध कार्य को और उच्चतम स्तर पर ले जाने का सुझाव दिया।

अमित ने इस सफलता पर माता-पिता व अयोध्या सांसद, लल्लू सिंह, पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार चौधरी, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला, डॉ0 अरविंद बाजपेयी, डॉ0 इरसाद अहमद सहित अन्य के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya