उद्यमियों को मिलेगा सस्ता सोलर लोन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या टाटा पावर सोलर व सिडबी के साथ कृष्णा सोलर इंडस्ट्रीज का एमएसएमई सोलर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

अयोध्या। शहर के कृष्ण पैलेस होटल में कृष्णा सोलर इंडस्ट्रीज चैनल पार्टनर टाटा पावर सोलर अयोध्या द्वारा आयोजित सिडबी के साथ और टाटा पावर सोलर का इवेंट का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि उद्योगपति सुमित जायसवाल और सिडबी के जीएम जयकुमार गुप्ता, टाटा पावर के वरिष्ठ जाफर जिले के वरिष्ठ सीए सज्जन अग्रवाल शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा सोलर इंडस्ट्री चैनल पार्टनर उदय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अयोध्या क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सोलर एनर्जी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आसान वित्तपोषण की सुविधा उपलब्ध कराना था। सिडबी के माध्यम से एमएसएमई इकाइयों को टाटा पावर सोलर रूफटॉप लगाने के लिए किफायती दरों पर लोन की सुविधा दी जाएगी, जिससे उनकी बिजली की लागत कम होगी और व्यवसाय को हरित ऊर्जा की ओर बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमियों को सोलर रूफटॉप के फायदे, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सिडबी और टाटा पावर की इस पहल से अयोध्या के एमएसएमई सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़े  बस की टक्कर से बाइक सवार अध्यापक की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya