अज्ञात वाहन की टक्कर से आठ गोवंशो की मौत

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-हाईवे किनारे पुलिस प्रशासन ने मृत जानवरों को दफन कराया

 


मिल्कीपुर। इनायत नगर थाना क्षेत्र के रामगंज इंटर कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए पर बड़ा हादसा हो गया है। हाईवे पर बैठे छुट्टा जानवरों पर अज्ञात वाहन के चढ़ने से आठ जानवरों की मौत हो गई। मिल्कीपुर एसडीएम राजीव रतन सिंह की देखरेख में तीन जेसीबी की मदद से मृत जानवरों के शव को दफना दिया गया है।

बताया गया कि अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर बैठे आठ गौवंशों की मौत हो गई। रामगंज इंटर कॉलेज के समीप अयोध्या रायबरेली एनएच पर यह हादसा हुआ है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रविवार के भोर में यह घटना हुई है। वाहन ने 500 मीटर की दूरी में गोवंशो को टक्कर मारी है। रविवार सुबह गौ रक्षक दल के सदस्य अंकुर, नितेश ने घटना की जानकारी इनायतनगर और कुमारगंज पुलिस को दिया। एनएच पर पड़े गोवंशों के शव को देख लोग हैरान हो गए। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस पहुंच कर रोड पर बैरी केटिंग करके जानवरों को हटवाने का काम शुरू कर दिया।

इस मौके पर मिल्कीपुर के एडीओ पंचायत, पशुपालन विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे। मिल्कीपुर एसडीएम राजीव रतन सिंह ने बताया कि लंपी वायरस की वजह से छुट्टा जानवरों को गौशालाओं में नहीं रखा गया है। जैसे ही इस बीमारी का प्रकोप कम हो जाएगा, सभी छुट्टा जानवरों को गौशालाओं में रख दिया जाएगा। कोई भी छुट्टा मवेशी मार्ग पर नहीं दिखाई देंगे। मृत पशुओं को ग्रामीणों व स्थानीय पुलिस तथा नहर पर रहने वाले कलीम की मदद से जमीन में दफना दिया गया है।

इसे भी पढ़े  स्वामी विवेकानंद ने हर युवा को जीवन जीने का मंत्र दिया : प्रो. संत शरण मिश्र

मौके पर थानाध्यक्ष इनायत नगर, व थाना अध्यक्ष कुमारगंज संजीव सिंह, एडियो पंचायत मिल्कीपुर, पशु चिकित्सा अधिकारी मिल्कीपुर, डीली गिरधर प्रधान गिरीश सिंह, मिल्कीपुर प्रधान अनुराग सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya