निर्मली कुण्ड पर तैयार किया गया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन घाट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

शोभायात्रा के साथ मंगलवार को किया जायेगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

अयोध्या। जनपद में स्थपित दुर्गा प्रतिमाओं के विजर्सन के लिए सरयू नदी तट पर स्थित निर्मली कुण्ड पर सरयू नहर खण्ड के अधिशाषी अभियंता जय सिंह, सहायक अभियंता संजय शुक्ला, जेई जितेन्द्र प्रताप यादव की देखरेख में सुरक्षित घाट का निर्माण किया गया है जहां 8 अक्टूबर को माता की प्रतिमाओं का विजर्सन किया जायेगा।
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, ए0डी0एम0सिटी डॉ0 वैभव शर्मा, एस0पी0सिटी विजयपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह एवं सी0ओ0सिटी अरविन्द चौरसिया, केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के साथ विसर्जन रुट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं सभी विभागों से सम्बन्धित व्यवस्थाओं को चाकचौबन्द रखने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपरोक्त जानकारी देते हुये समिति के प्रवक्ता डॉ0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि माँ दुर्गा की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों एवं बैण्ड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते भक्तों की भारी भीड़ के साथ परम्परागत रूप से गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं सह संयोजक गगन जायसवाल के नेतृत्व में आज दिन में 11 बजे जी0आई0सी0 मैदान से निकाली जायेगी जो फतेहगंज, बजाजा, चौक, रिकाबगंज, सिविललाइन्स होते हुये निर्मलीकुण्ड (श्री भगवान जायसवाल घाट) पहुंचकर विसर्जित होगी। शोभायात्रा में सबसे आगे केन्द्रीय समिति का बैनर, बड़े-बड़े ध्वज, विशालकाय हनुमान जी, महापुरुषों के रथ, बैण्ड-बाजा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक झाँकियां, महिला शक्तिवाहिनी, शक्तिवाहिनी, माननीय सांसद, विधायकगण, सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और उनके पीछे माँ की प्रतिमायें रहेंगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya