डॉ. उपेन्द्र मणि त्रिपाठी को मिला लीजेंड यूथ आईकॉन ऑफ होम्योपैथी अवार्ड

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठानम में बर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित एकदिवसीय अखिल भारतीय होम्योपैथी सम्मेलन में भारत सरकार के मंत्री अश्वनी कुमार चौबे, आयुष मंत्री उप्र दया शंकर मिश्र दयालु द्वारा अयोध्या के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक व होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ के महासचिव डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी को लीजेंड यूथ आइकॉन ऑफ होम्योपैथी अवार्ड 2023 से सम्मानित किया। डॉ त्रिपाठी को यह सम्मान होम्योपैथी के जरिये सामाजिक सेवाओं में ,स्वास्थ्य एवं होम्योपैथी जागरूकता अभियान, लेखन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।

डॉ त्रिपाठी 2005 से ही लगातार समाचार पत्रों पत्रिकाओं में स्तम्भ लेखन, शिविरों के संचालन, व स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्य करते आ रहे हैं। इससे पूर्व डॉ त्रिपाठी को दुबई में प्राइड ऑफ होम्योपैथी, व उप्र होम्योपैथी गौरव अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। सेमिनार का संयोजन डॉ नीतीश चन्द्र दुबे ने किया, जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व डिप्टीसीएम दिनेश शर्मा, क्रिकेटर कपिल देव, मदन, गायक कैलाश खेर,कवि कुमार विश्वास, हरिओम पंवार आदि की उपस्थिति रही। अयोध्या से डॉ कल्पना कुशवाहा व डॉ मनीष राय को यूथ आइकॉन एवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इंद्र प्रकाश तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी,डॉ प्रेमचन्द्र, डॉ आभा सिंह, इंद्रजीत शुक्ल, डॉ देवेंद्र पांडेय, इं रवि तिवारी ,डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश पांडेय अखिल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

इसे भी पढ़े  सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री को अयोध्या सांसद के रोने का देंगे जवाब

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya