अयोध्या के पथो पर लगाई प्राचार सामाग्री तो होगी कार्रवाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मण्डलायुक्त ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण दिये दिशा निर्देश


अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अयोध्या के विभिन्न पथों यथा रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ सहित अन्य नगर के प्रमुख मार्गो सहित नगर निगम क्षेत्र में पथ के किनारे स्ट्रीट लाइट के पोलों, दीवालों सहित अन्य स्थानों पर कोई भी व्यक्ति या संस्था यदि प्रचार सामाग्री चिपकाता है या कोई होर्डिग्स आदि स्थापित करायी जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय तथा उसे तत्काल हटवाते हुये सम्बंधित संस्था के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाय तथा उसे हटाने में जो भी व्यय आता है उसकी वसूली सम्बंधित से की जाय। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से इसका अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।
मंगलवार को मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के साथ अयोध्या के धर्मपथ से लेकर रामपथ तक पैदल चलकर निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों एवं पथ सौन्दर्यीकरण से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने पथ के विभिन्न बिन्दुओं पर प्रधानमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल 
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya