दर्जनों ने थामा कांग्रेस सेवादल का दामन

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

फैजाबाद। कांग्रेस सेवादल को मजबूत बना कर भाजपा के झूठ को जन जन के बीच उजागर किया जाएगा दिन प्रतिदिन कांग्रेस सेवादल से लोगों का जुड़ाव यह साबित कर रहा है कि लोगों ने 2019 में कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है उक्त बातें कांग्रेस सेवा दल महानगर के मुख्य संगठक बसंत मिश्रा ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में कांग्रेस सेवा दल की सदस्यता ले रहे दर्जनों लोगों के स्वागत समारोह में कही। अ.भा.कांग्रेस सदस्य व प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस में शामिल लोगों को कांग्रेस का झंडा सौंपा एवं जिला अतिरिक्त मुख्य संगठक संजय वर्मा ने सदस्यता फॉर्म भरकर सभी को कांग्रेस परिवार में शामिल किया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिला मुख्य संगठक हरेकृष्ण गुप्ता व संचालन महानगर मुख्य संगठक बसंत मिश्रा ने किया।पूर्व विधायक माधव प्रसाद प्रदेश सचिव सुनील पाठक,एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,व्यापार प्रकोष्ठ जिला मुख्य संगठक हरेकृष्ण गुप्ता,जिला अतिरिक्त मुख्य संगठक संजय वर्मा,अध्यक्ष अंकित जैन,वरि.नेता फ्लावर नकवी ने सभी नवनियुक्त लोगों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कांग्रेस जैसी पार्टी का सदस्य बनना गौरव की बात है देश की आजादी से लेकर देश के निर्माण व गरीबों के उत्थान के लिए जितने काम हुए हैं वह कांग्रेस पार्टी की ही देन है कांग्रेस सेवा दल संगठन आमजन की सेवा को तत्पर रहने वाला संगठन है जो लोगों के बीच अपनी उपस्थिति हमेशा दर्ज करा कर लोगों के सुख-दुख में उनका साथ देता आया है और सदैव अपने कार्यों का निर्वहन निश्चित तौर पर करता रहेगा।शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सुलेमान,सुनील सोनी,ऋषभ गुप्ता,अनिल पांडेय,वीरेंद्र कुमार,रितिक सिंह,सिद्धार्थ कनौजिया,अशोक कनौजिया,विजय,राजकुमारी देवी,अंकुर मिश्रा,आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर स्वागत करने वाले कांग्रेस जनों में पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान,अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश कॉर्डिनेटर फरीद सलमानी,जिला सचिव मुस्लिम शेख,पंकज विश्वकर्मा,डॉ. विनोद गुप्ता,वीरेन्द्र सैनी,दुर्गा प्रसाद तिवारी,शोभनाथ वर्मा आदि प्रमुख रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya