डोपामिन हार्माेन बढ़ाता है प्रेरक जोश : डा. आलोक मनदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सेरोटोनिन हार्माेन बढ़ाता है मेन्टल-रेजीलिएंस, नींद है ब्रेन बैटरी चार्जर

अयोध्या। सुरक्षा-सेवा में दमखम, जोश व जज्बे के लिए जिम्मेदार मनोरसायन डोपामिन व मूड स्टेबलाइज़र हार्माेन सेरोटोनिन का काम्बिनेशन मानसिक-लचीलापन या मेन्टल-रेजीलिएंस विकसित कर चुनौतियों और मुश्किलों से उबरने की क्षमता विकसित करता है। सुरक्षाबलों को बिना शिथिल हुए मानसिक रूप से शान्त, संयमित व चपल रहने के लिये गुणवत्तापूर्ण नींद पहली प्राथमिकता है।

नींद से ब्रेन-बैटरी चार्ज होकर स्ट्रेस-सेंसर अमिग्डाला को शांत कर नयी चुनौतियों के लिये पुनः तैयार हो जाता है, जिससे व्यक्ति का मूड स्ट्रेस के नकारात्मक रूप डिस्ट्रेस यानि हताशा में न जाकर इसके सकारात्मक रूप यूस्ट्रेस यानि प्रेरक-ऊर्जा में बदल कर यूफोरिया या आनंद में परिवर्तित हो जाता है। मूड स्टेबलाइज़र हार्माेन सेरोटोनिन, रिवॉर्ड हार्माेन डोपामिन,साइकिक-पेन रिलीवर हार्माेन एंडोर्फिन व लव-हार्माेन ऑक्सीटोसिन नामक बिग फोर हैप्पी-हार्माेन्स का मनो-लचीलापन विकसित होने में अहम रोल है।

इन हार्मोंन से ब्रेन-सॉफ्टवेयर रिफ्रेश होता रहता है जिससे तनाव,द्वन्द,कुंठा व मनोथकान से उत्पन्न स्ट्रेस-हार्माेन कोर्टिसाल व एड्रेनिल उदासीन होता है। उदासी, थकान, अनमनापन, अनिद्रा, उलझन, चिड़चिड़ापन, गुस्सा,नशाखोरी,ओवर-थिंकिंग,शक-वहम, ओसीडी, आत्मघाती या परघाती विचार, परिवार-कलह आदि बनी रहने पर मनोपरामर्श अति लाभकारी होता है।

सीआईएसएफ की महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या सुरक्षा यूनिट के डिप्टी कमांडेंट रविंद्र कुमार के निर्देशन व असिस्टेंट कमांडेंट रोहित ढाका के संयोजन में जिला चिकित्सालय के माइंड मेंटर व सीआईएसएफ नामित साइको-एजुकेटर डा आलोक मनदर्शन द्वारा चतुर्थ आवर्ती मनोस्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला में डा आलोक मनदर्शन ने यह बातें कही। सत्र का प्रबंधन इंस्पेक्टर विक्रम सिंह शेखावत ने किया जिसमे सभी जवान व अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya