फैजाबाद। पर्यावरण जागरूकता अभियान संकल्प यात्रा इलाहाबाद से चलकर फैजाबाद पहुॅंचने पर नगर की सीमा पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने साइकिल यात्रियों का बीकापुर विधान सभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल की अगुवाई में सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, जय प्रकाश यादव, नन्हकन यादव, इन्द्रसेन मौर्य, पवन यादव आशिक यादव ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। संकल्प यात्रा 28 जून को इलाहाबाद से शुरू होकर 30 जून देर शाम को शहीद भवन पहुॅंचीं, जहाॅं पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का उद्देश्य जगह-जगह लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और संकल्प पत्र भरवाकर पर्यावरण के प्रति संकल्पित करना मुख्य उद्देश्य था। संकल्प यात्रा में रितेश यादव, दीपक चैरसिया, प्रदीप कुमार, सचिन विश्वकर्मा, हरिकृष्ण यादव, आलोक वर्मा, अभिषेक कुमार, विनय कुमार, संदीप यादव, विनय विश्वकर्मा, संतोष यादव, हरिश्चन्द्र यादव, अमरेन्द्र वर्मा, अभिषेक यादव, मोहित यादव, रामजीत चैरसिया, राम आशीष यादव ने इलाहाबाद से साइकिल चलाकर जगह-जगह पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। यह सभी नौजवान फैजाबाद व इलाहाबाद के थे। संकल्प यात्रा में शामिल नौजवानों ने समापन अवसर पर शहीद भवन में पूर्व सांसद स्व. मित्रसेन यादव की याद में वृक्षारोपण किया।
पर्यावरण जागरूकता अभियान संकल्प यात्रा का किया स्वागत
103
previous post