in ,

केवल कानून बनाने से सोच नहीं बदलती : गोवर्धन झड़पिया

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा संसद का हुआ आयोजन

अयोध्या। भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में युवा संसद का आयोजन किया गया। युवाओं ने वर्तमान परिस्थितियों में उभार लिये हुए ज्वलंत मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी व अवध क्षेत्र के प्रभारी गोवर्धन झड़पिया से सवाल पूछे। गोवर्धन झड़पिया ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि केवल कानून बनाने से सोच नहीं बदलती। परिवर्तन के लिए सोच बदलनी पड़ती है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को लेकर लोगो की सोच बदली। स्वच्छता के प्रति लोगो के बदलते नजरिये का असर अब दिखाई पड़ रहा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है। युवाओं ने सदा समाज में परिवर्तन की राह बनायी है। पुनः युवाओं के कंधो पर जिम्मेदारी है। अवध क्षेत्र की 16 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा को विजय दिलाने के युवाओं को आगे आना होगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान है। युवाओं के भविष्य को देखते हुए सरकार ने कई योजनाएं दी है। शिक्षा क्षेत्र को बेहतर बनाया गया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रतिभाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। युवा मोर्चा के संघर्षो के बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यक्रम की शुभारम्भ श्याम प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण करके हुआ। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने प्रमुखता से अपने विचार रखे। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा विकास सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मिथलेश त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवम सिंह, अविनाश वर्मा, सुनील मिश्रा, पवन चौरसिया, नितिन पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, रविन्द्र वर्मा, मोनू पाण्डेय, अश्वनी गुप्ता, प्रमोद साहू, जनमेजय बाबा, आशीष तिवारी, दिव्यास सिंह, सिद्धार्थ सिंह मौजूद रहे।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वही देश पर राज करेगा

कक्षा 8 तक के विद्यालय शनिवार को भी रहेंगे बंद