निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का करें निस्तारण : नितीश कुमार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने सम्बंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

समाधान दिवस पर पैमाइश, सार्वजनिक भूमियों पर अतिक्रमण आदि जैसे प्रकरणों में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर उभयपक्षों की उपस्थिति में प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार पुलिस व अन्य सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा में प्रकरणों को निस्तारण करने के निर्देश दिये साथ ही प्रकरणों के निराकरण के उपरांत उभयपक्षों को स्थिति से अवगत कराने व स्पष्ट आख्या आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये।

समाधान दिवस में शिकायतकर्ता विनोद कुमार निवासी रसूलपुर (चिनगियापुर) थाना गोशाईगंज, तहसील सदर के चकमार्ग संख्या 269 को काश्तकारों द्वारा जोतकर खेत में मिला लेने से आवागमन में समस्या होने सम्बंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को प्रकरण का परीक्षण कर चकमार्ग को नक्शे/रक्बे के अनुसार कायम कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 157 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से तत्काल निस्तारण योग्य 21 प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष समस्याओं का समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़े  500 महिलाओं को साड़ी वितरित कर अयोध्या विधायक ने मनाया अपना जन्मदिन

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर राजकुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पी0डी0 (डीआरडीए), डीसी मनरेगा, तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya