मार्ग चौड़ीकरण में विस्थापित दुकानदारों को मिला आवंटन पत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सीएम योगी ने व्यापारियों से किया अपना वादा निभाया : वेद गुप्ता

अयोध्या। सिंगारहॉट से राम जन्मभूमि मार्ग चौड़ीकरण में प्रभावित दुकानदारों को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सर्किट हाउस में कौशलेशकुंज टेढ़ी बाजार पर नवनिर्मित दुकानों का 17 व्यापारियों को आवंटन पत्र सौंपा। मार्ग चौड़ीकरण में विस्थापित हुए दुकानदारों को आवंटन पत्र देते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आप सभी से किया हुआ वादा निभाया है।

विकास के साथ-साथ व्यापार प्रभावित ना हो इसका पूरा ख्याल मुख्यमंत्री के द्वारा रखा जा रहा है,पूरी कोशिश की जा रही है कि सभी प्रभावित दुकानदारों को अपना व्यापार प्रारंभ करने के लिए उचित स्थान अथवा दुकान उपलब्ध कराई जा सके इसके लिए युद्धस्तर पर काम जारी है और शेष बचे अन्य प्रभावित लोगों को भी जल्द ही उचित सहायता प्राप्त की कराई जाएगी।

नवीन दुकानों का आवंटन पत्र प्राप्त करने वालों में राम गूलेला क्षेत्र के मुन्ना कुमार कुशवाहा, विजय कुमार गुप्ता, उमाशंकर यादव, हीरालाल गुप्ता, रघुनाथ यादव, विद्या देवी, सत्येंद्र मिश्रा, सहित 17 लोगों को नवीन दुकान का आवंटन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर नगर विधायक वेद गुप्ता के साथ एडीएम प्रशासन अमित सिंह समेत अन्य आला अधिकारी व व्यापारी गण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya