भारतीय सेना से प्रेरित होकर देश की रक्षा का ले संकल्पः प्रो. प्रतिभा गोयल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कारगिल विजय दिवस पर अवध विवि में लगाई गई सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को मुख्य परिसर में 146 इन्फैंट्री ब्रिगेड की पांचवी मराठा लाइट इन्फैंट्री द्वारा सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल व फाइव मराठा रेजीमेंट के बिग्रेडियर आनंद मनवाल ने सैन्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस सैन्य प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय परिसर एवं विभिन्न महाविद्यालयों एवं इण्टर कालेजों से आये छात्र-छात्राओं को मराठा लाइट इन्फैंट्री द्वारा सैन्य उपकरणों से सम्बन्धित जानकारी दी गई।

मौके पर कुलपति प्रो. गोयल ने बताया कि भारतीय सेना आधुनिक उपकरणों की बदौलत सीमाओं की सुरक्षा अनवरत कर रही है। विद्यार्थी भारतीय सेना से प्रेरित होकर देश की रक्षा का संकल्प लें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभायें।

सैन्य प्रदर्शनी में कुलसचिव डॉ0 अंजनी कुमार मिश्र, इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभागाध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, कर्नल विक्रम नलवाडे सहित कमांडिग ऑफिसर एवं विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  प्रदूषण से बचाव के लिए स्प्रिंकलर वाहन नगर को समर्पित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya