रक्तदान शिविर में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महानगर के सात व जिले में 11 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

अयोध्या। केन्द्र सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर भाजपा महानगर के द्वारा ब्लडबैंक व जिला के पदाधिकारियों के द्वारा पार्टी कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। महानगर में सात व जिले में 11 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शिविर में केन्द्र सरकार की 7 वर्षो की उपलब्धि पर विस्तार से चर्चा भी की गयी।

पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विहिप के केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए केन्द्र सरकार ने पात्रों को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिया है। गरीबों को निःशुल्क आवास, गैस व विद्युत का कनेक्शन दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को इलाज की सुविधा प्रदान की गयी।

ब्लडबैंक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता अमल गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण काल में केन्द्र व प्रदेश सरकार ने सराहनीय कार्य किये है। कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू प्राप्त करना किसी चुनौती से कम नहीं था। परन्तु सरकार के बेहतर प्रबन्धन के कारण संक्रमण की रफ्तार थम गयी। चिकित्सीय सुविधाओं को काफी बेहतर बनाया गया। अचानक आयी आक्सीजन की किल्लत को समय रहते दूर कर दिया गया। गरीबों व किसानों का उत्थान हमेशा सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। महानगर में रक्तदान करने वालों मे राजा सिंह, अभिलाष, स्वतंत्र भारत मिश्रा, शुभम कौशल, भूपेन्द्र शुक्ला, अंकित सोनकर, सार्थक प्रताप तिवारी प्रमुख रहे। इस अवसर पर महानगर महामंत्री रामकुमार सिंह राजू, महानगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, आकाशमणि त्रिपाठी, अंशुमान मित्रा, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, रवि शर्मा मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  भोजशाला बना दी गई तहसीनपुर की व्यायामशाला

वहीं पार्टी कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में विक्रान्त मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, आशीष शर्मा, अनूप पाण्डेय, नीरज द्विवेदी, अनुपम मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, रोहित सिंह, अतुल प्रमुख रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, एलडीबी चेयरमैन इन्द्रभान सिंह, पूर्व प्रमुख शिव कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शिवम सिंह, जनमेजय सिंह बाबा मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya