अनुच्छेद 370 हटाये जाने पर दिव्यांग मूक बधिर बच्चों ने जताया हर्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

दिवंगत सुषमा स्वराज को अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या। प्रोमिनेंट पब्लिक स्कूल समिति द्वारा संचालित मुस्कान पुनर्वास केंद्र के दिव्यांग मूक बधिर बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी एवं अमित शाह को ढेरों बधाइयाँ दी तथा उन्होंने कोई आवाज न सुनते हुए और न बोलते हुए भी मूक भाषा में सब कुछ कह दिया बच्चों का कहना था कि बहुत ही हिम्मत का काम भारत सरकार ने किया है प यह कदम कश्मीर वासियों के हित में है वहां अब अमन चैन होगा आतंकवादी गतिविधियाँ कम होंगी तथा कानून व्यवस्था होगी प् जम्मू व कश्मीर का विकास होगा वह तरक्की करेगा प् हम भी घूमने जायेंगे पाहिले डर से नहीं जा पाते थे प् बच्चों ने तिरंगा भी लहराया और देश की रक्षा के लिए कुर्बान होने की बात कही उक्त अवसर पर संस्था के प्रबन्धक राघवेन्द्र अवस्थी प्राचार्या संगीता यादव तथा शिक्षक वृन्द उपस्थित थे। संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. रानी अवस्थी ने बताया की संस्था द्वारा इन दिव्यांग मूक बधिर बच्चों के शिक्षकों द्वारा देश की प्रत्येक विशेष विषयों एवं घटनाओं के विषय में जानकारी दी जाती है जिससे ये बच्चे भी प्रत्येक जानकारी से अवगत रहें।
प्रोमिनेंट पब्लिक स्कूल कनिगंज अयोध्या के बच्चों ने 2 मिनट का मौन रखकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रधान्जली दी। बच्चों के साथ शिक्षक वृन्द कु० सविता , ममता , मोनी , पल्लवी आदि उपस्थित थी तथा प्राचार्या संगीता भी उपस्थित थी । शिक्षकों द्वारा बच्चों को सुषमा स्वराज के राजनैतिक जीवन के बारे में अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया किस प्रकार उनके ओजस्वी भाषण से विदेश के लोग भी आश्चर्यचकित रह जाते थे। उन्होंने पाकिस्तान में रह रही भारतीय मूक बधिर बालिका को भी अपने देश बुलाया, उन्होंने कुलभूषण जाधव को न्याय दिलाने के लिए अन्तरराष्ट्रीय न्यायलय का दरवाजा खटखटाया और उनके परिवार के लोगों से मिलाया वह एक विद्वान् एवं प्रखर वक्ता थी तथा महिलओं के हित के लिए हमेशा बोलती थी तथा विश्व मंचों पर प्रतिनिधित्व भी करती थी प् बहुत कम लोग जानते होंगे की वह 11 भाषाओँ की ज्ञाता थी। उक्त अवसर पर संस्था के सचिव एडवोकेट सर्वेश अवस्थी , निदेशक रानी अवस्थी तथा राघवेन्द्र भी उपस्थित थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya