in ,

राम जन्मभूमि की सुरक्षा का डीजीपी मुकुल गोयल ने लिया जायजा

कहा- राम मंदिर की सुरक्षा के हैं बेहतर इंजाम

अयोध्या। शनिवार को डीजीपी मुकुल गोयल ने रामनगरी अयोध्या का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का लिया जायजा। डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।सुरक्षा को लेकर अध्ययन हो रहा है। बेहतर की गुंजाइश हमेशा होती है।उन्होंने ने कहा कि सुरक्षा के लिए कमेटी बनी हुई है। समय-समय पर बैठक होती है। बैठक में जो भी निर्णय लिए गए हैं उनको फॉलो करा कर और सुरक्षा मजबूत करने की आवश्यकता है।

धर्मांतरण मुद्दे उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को लेकर कुछ अन्य प्रदेश के लोग भी जुड़े हुए हैं। विदेश के लोग भी जुड़े हुए हैं। ये बहुत बड़ा रैकेट है।उसका खुलासा हुआ है। उसमें पुलिस काफी गहराई तक जा रही है। अयोध्या जनपद में मुकदमो की विवेचना पेंडिंग से डीजीपी मुकुल गोयल नाराज दिखे उन्होंने कहा कि 2 साल की पुरानी विवेचना पेंडिंग है।ये अच्छी बात नहीं। राम मंदिर निर्माण के दौरान उसके विकास को लेकर डीजीपी ने कहा कि अयोध्या का स्वरूप बदल रहा है इसलिए सुरक्षा की समीक्षा जरूरी है।

पुलिस की उपस्थिति और बढ़ाए जाने की जरूरत है। जनपद में और थाने बढ़ाये जाएंगे। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एस.एन. साबत, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र अयोध्या डा0 संजीव गुप्ता, मण्डलायुक्त एम.पी. अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय व अयोध्या परिक्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षक मौजूद रहें।

इसे भी पढ़े  आवंटी ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव पर तानी रिवाल्वर

What do you think?

Written by Next Khabar Team

प्राचीन शिक्षा पद्धति के असली पोषक है गुरुकुल : प्रो.आर.के. सिंह 

बुझे चिराग : दो सगे भाइयों की करंट से मौत