दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे लोकतंत्र सेनानी

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा दिये जाने की होगी मांग

अयोध्या। लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर देश भर के लोकतंत्र सेनानी 20 दिसम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे। धरना से पूर्व संगठन के पदाधिकारी केन्द्रीय मंत्रियों व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। जिले के सेनानियों की तैयारी बैठक 4 दिसंबर को सेनानी भवन में आहूत की गई है। यह जानकारी लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के प्रदेशीय महासचिव व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविदास मेहरोत्रा एवं राष्ट्रीय महासचिव चर्तुभुज त्रिपाठी के आवाहन पर आयोजित धरना से पूर्व परिषद का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जेटली सहित अन्य मंत्रियों व राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के केन्द्रीय पदाधिकारियों से मिलेगा और मांग पत्र देगा। उन्हें बताया जायेगा कि इसके लिए दिल्ली में कई बार धरना एवं केन्द्र सरकार को मांग पत्र दिये जाने एवं आश्वासन के वाबजूद अभी तक दर्जा लोक तंत्र सेनानियों को नही दिया गया।
प्रदेश महासचिव ने बताया कि सेनानियों का परिचय पत्र शासन ने जिलाधिकारी के पास वापस भेज दिया है जिसका वितरण 11 दिसंबर को जिलाधिकारी द्वारा दिन में दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जायगा। परिचय पत्र प्राप्त करने हेतु सभी सेनानी पूर्व में निर्गत परिचय पत्र के साथ समय से उपस्थित हों।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : कागज देखते एसएसपी की फोटो हुई वायरल

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya