पदयात्रा कर भाजपा नेताओं ने लाभार्थियों से किया संवाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कमल संदेश पदयात्रा के दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत भाजपा नेताओं ने वार्डो में भ्रमण करके जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा योजना के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया गया।
अंगूरी बाग दिल्ली दरवाजा में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में कमल संदेश पदयात्रा निकली। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पदयात्रा के दौरान मिल रहे जनसमर्थन से पता चलता है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता में उत्साह का माहौल है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या के उत्थान के लिए कई योजनाओं की शुरुवात की है। अयोध्या को पयर्टन नगरी के रुप में विकसित किया जा रहा है। जनसम्पर्क के दौरान जनता द्वारा प्रस्तुत की गयी शिकायतों का भी निस्तारण किया गया। नगर निगम द्वारा बन रही सड़को का भी महापौर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सख्त निर्देश दिया कि सड़को का निर्माण गुणवक्तापूर्ण व मानक के अनुरुप हो। कमियां मिलने पर सख्त कारवाई की जायेगी। इस अवसर पर आलोक द्विवेदी, दिलीप यादव, वीरभानू सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने देवकाली क्षेत्र में जनसम्पर्क कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से गरीबों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार ने सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर कार्य किया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज श्रीवास्तव, रंजीत पाण्डेय, विनोद मौर्या, तिलकराम मौर्या, दीपक जौहरी, राजीव आदि मौजूद थे।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कैंटोमेंट, गुप्तारघाट, निर्मलीकुंड में जनसम्पर्क कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से सम्बंधित पत्रक बांटे व लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि सरकार ने निःशुल्क आवास, शौचालय, विद्युत व गैस कनेक्शन बिन भेदभाव के वितरित किया है। इस अवसर पर नागेन्द्र सिंह लल्लू, विनोद गुप्ता, केशव बिगुलर, अमल गुप्ता, श्रीकृष्ण, नीलम जायसवाल, ओमप्रकाश, बब्लू मिश्रा, रविकांत चौरसिया आदि मौजूद रहे। वहीं रायगंज में विनोद श्रीवास्तव, परमानंद, विद्याकांत, अभय श्रीवास्तव, बालकृष्ण वैश्य, सुनील, नंदलाल गुप्ता ने जनसम्पर्क किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya